लोक नीति Public Policy
लोकनीति : लोकनीति समान्य अर्थो में उन कार्यसूचीयों की व्याख्या है जो लोकहित में सार्वजनिक सरकारे अपने प्रशासनिक संगठन को "दिशा-निर्देश" (Guideline) देती है की मौजूद समस्याओ के निवारण के लिए "क्या करना चाहिए अथवा क्या नही करना चाहिए?" चुकी लोकतंत्र में सार्वजनिक प्रशासन के पास कार्यो की विविधता, वितरण की सार्भोमिकता और अधिक्ता होती है तथा अलग-अलग पर्यावरण में कार्यरत लोक प्रशासन के पास सभी प्रकार के समस्याओ के समाधान के लिए पर्याप्त ज्ञान और संसाधनों का व्यापक आभाव होता है ऐसे में अलग अलग नीतियां प्रशासन को अलग अलग चुनौतियों के लिए सही मार्ग दर्शन कराती है, जबिक सही अर्थो में ये नीतिया लोकशाही में लोक प्रशासन को क्रियाविधि या कार्यवाही की योजना (Course of Action) या रुपरेखा ( Blueprints) है, व्यापक अर्थो में राज्य और सरकार के तीनों अंग कार्यपालिका, न्य्यापलिका तथा व्यवस्थापिका में कार्यो का सम्पादन के लिए स्वत: प्रशासन उपस्थित रहता है इनकेअनुसार लोक प्रशासन के क्षेत्र में वे सभी क्रियाकलाप सम्मलित है जिनका प्रायोजन लोक नीतियों के कार्यसूचियों को पूरा करने या क्...